Search

 
 
 

जामताड़ा : ज़िले में 80 फ़ीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

 
Jamtara : डीडीसी अनिलसन लकड़ा ने रविवार को सदर अस्पताल में नौनिहालों को पोलियों की खुराक पिलाकर जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत की. डीडीसी ने कहा कि जिले में 01 लाख 29 हजार 112 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य है. पहले दिन बूथ डे के रूप में मनाया जा रहा है. तीन और चार अप्रैल को टीकाकर्मी डोर-टू-डोर जाकर छुटे हुए बच्चों को ड्रॉप पिलाएंगे. इधर ज़िले के सिविल सर्जन डॉ.एसके मिश्रा ने कहा कि अभियान के पहले दिन लगभग 80 फीसदी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया है. शेष छूटे हुए बच्चों को अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/jamtara-entrance-ceremony-celebrated-at-jbc-excellent-school/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : जेबीसी उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही