Search

 
 
 

जामताड़ा : पीएम के देवघर दौरे की तैयारी जोरों पर, कार्यक्रम में हजारों बीजेपी कार्यकर्ता लेंगे भाग

 
Jamtara : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-dig-reached-the-court-premises-took-stock-of-security-arrangements/">

(Jamtara) जिले से हजारों बीजेपी कार्यकर्ता लेंगे. इसका निर्णय 3 जून को बुधूडीह स्थित बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया. बैठक में बीजेपी नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार का ध्यान संथालपरगना के विकास पर है. एयरपोर्ट का निर्माण इसका उदाहरण है. कभी यह इलाका बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समसस्याओं से जूझ रहा था. अब स्थिति बदल गई है. पीएम के कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ता ऊर्जावान महसूस करेंगे. इसी बीच पीएम के दौरे को लेकर देवघर में भी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है. सड़कों को दुरुस्‍त करने और रास्‍ते में पड़ने वाले उंचे भवनों  की सजावट पर विशेष जोर है. अधिकारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त करने में जुट गए हैं. जामताड़ा से कार्यकर्ताओं के देवघर रवाना होने को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. पूर्व सीएम सह बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 8 एवं 9 जुलाई को जामताड़ा में रहेंगे. वे तैयारी की समीक्षा करेंगे. बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, सोमनाथ सिंह, प्रवास हेंब्रम, अभय सिंह, किरण मिश्रा, मितेश शाह, सुकुमार सर्खेल, तापस भट्टाचार्य, मनीष दुबे, मोहन शर्मा, रंजीत तिवारी, पिंकी सामंत, रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडेय, महेंद्र मंडल समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-deputy-chairman-of-scheduled-castes-commission-assured-justice-to-the-protesting-dalit-family/">जामताड़ा

: दलित परिवार का धरना समाप्त, एससी कमीशन के उपाध्यक्ष ने दिया न्याय का भरोसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही