Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : बंदियों को उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं : डीसी

Jamtara : डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने 7 जून को अपने कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक की. इसमें कारा की सुरक्षा, कैदियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती व स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग सहित अन्य मुद्दों पर विमर्श किया गया. इस दौरान डीसी ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय, साफ सफाई, बंदियों की स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में जानकारी ली. डीसी ने कहा कि बंदियों को जेल मैनुअल का अनिवार्य रूप से अनुपालन कराएं साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं भी दें. स्वच्छ, ताजा गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने सिविल सर्जन को कारा में बंदियों की चिकित्सा के लिए 24x7 चिकित्सक तैनात करने का निर्देश दिया. जेल प्रशासन ने बताया कि महिला बंदियों के इलाज के लिए प्रतिनियुक्त महिला नर्स सेवानिवृत हो गई है. दूसरी नर्स की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता है. महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के लिए 02 पालना की व्यवस्था करा दी गई है. डीसी ने कारा में वॉच टावर 01 के रिक्त पोस्ट पर संचालन के लिए 1/4 का सशस्त्र पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी मनोज स्वर्गियारी,एसडीपीओ संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्रा, प्रभारी कारा अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी, कारापाल प्रियरंजन आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660229&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : चार महीने से माइक्रो एटीएम बंद, वापस नहीं मिल रही है जमा राशि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही