अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने उठाये सवाल
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी ने कहा कि वह पार्टी फॉरम में कुछ बातों को रखना चाहते थे. इस बीच सांसद समर्थकों ने रोका-टोकी शुरू कर दिया. इसके बाद भी जब वह अपनी बातों को रखने लगे, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. हालांकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बैठक के दरम्यान मारपीट की घटना से इंकार किया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल व लुईस मरांडी, जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, जिला परिषद अध्यक्ष राधामुनी सोरेन, जिप उपाध्यक्ष फूलकुमारी देवी, जिला महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम व सुमित शरण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-it-is-important-to-adopt-an-environmentally-conscious-lifestyle-dfo/">यहभी पढ़ें : जामताड़ा: पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवशैली अपनाना ज़रूरी: डीएफओ [wpse_comments_template]

Leave a Comment