Search

 
 
 

जामताड़ा : जिप अध्यक्ष का चुनाव जीतीं राधारानी सोरेन

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- जिप अध्यक्ष (जिला परिषद्) अध्यक्ष पद का चुनाव राधारानी सोरेन ने जीती है. अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व जिप अध्यक्ष दीपिका बास्की को दो वोटों से शिकस्त दी. राधारानी को कुल 8 मत मिले. वहीं दीपिका बास्की को 6 वोटों से संतोष करना पड़ा.  जिले में जिप सदस्यों की कुल संख्या 14 है. सभी 14 सदस्यों ने मतदान किए. वोटिंग के बाद डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने राधारानी को विजयी घोषित किया. राधारानी बीजेपी समर्थक और दीपिका बेसरा कांग्रेस समर्थक है. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर और कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई. बीजेपी कार्यकर्ता एक दूसरे को शुभकामनाएं दी. दीपिका बास्की की हार से स्थानीय कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी को राजनीतिक रुप से गहरा झटका लगा है. मतदान शुरू होने से पूर्व वे समाहरणालय के बाहर जमे दिखे. चुनाव परिणाम घोषित होते ही वे वहां से खिसक गए. जामताड़ा की बदली राजनीतिक फिजां का असर कांग्रेसियों के मनोबल पर पड़ा है. हालांकि जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़े जाते. फिर भी उम्मीदवार पार्टी समर्थक होते हैं. डॉ. इरफान अंसारी ने दीपिका बेसरा के नाम की घोषणा की थी. फुलकुमारी देवी बनीं जिला परिषद् उपाध्यक्ष [caption id="attachment_333337" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/phool-kumarai-vice-president-zila-parishad-election-jamtara-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> जिप उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली फूल कुमारी देवी[/caption] जिप उपाध्यक्ष का चुनाव फूलकुमारी देवी ने जीतीं है. अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र मंडल को उन्होंने 1 वोट से शिकस्त दी. फूलकुमारी को कुल 7 वोट मिले. सुरेंद्र मंडल को 6 वोट प्राप्त हुए. एक वोट को अमान्य करार दिया गया. फूलकुमारी बीजेपी समर्थक है. यहां भी कांग्रेस को झटका लगा. बीजेपी का जलवा बरकरार है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=332896&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : चितरंजन रेल इंजन कारखाना के 104 उत्‍कृष्‍ट कर्मी हुए सम्मानित [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही