Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : जुआ अड्डा पर छापेमारी,एक धराया

Advertisement
Advertisement
Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजोड़ी में थाना प्रभारी रोशन कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया और जुआरी शौकत अंसारी को धर दबोचा. हालांकि उसके कई साथी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार युवक के पास से 1850 रुपये नगद व एक बाइक (जेएच 10 डब्लू 1727) भी पुलिस ने जब्त की है. जानकारी के अनुसार करमाटांड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुदंरजोड़ी गांव में जुआ का खेल चल रहा है. इस सूचना पर टीम बनाकर छापेमारी की गई. बताया जाता है कि जुआरी के पास दो पाशा भी पाया गया है. गिरफ्तार शौकत अंसारी के खिलाफ करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 02/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मंडलकारा जामताड़ा भेज दिया गया है. बताया कि पुलिस की टीम ने जैसे ही सुंदरजोरी गांव में प्रवेश किया, जुआ खेल रहे लोगों को खबर मिल गई. जुआरियों को जानकारी देने का काम गांव के अन्य लोगों द्वारा किया जाता है. इसके एवज में उसे भी कुछ रकम दी जाती है. करमाटांड़  क्षेत्र में जहां भी जुआ का खेल होता है, उन स्थानों पर पुलिस की नजर है. पुलिस वैसे लोगों (महाजन) की तलाश में भी है जो जुआ में पैसे लगाने का काम करता है. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार छापामारी की जाएगी. जुआ, गेसिंग चलाने वाले एवं खेलने वाले सरगना को कभी नहीं बख्शा जाएगा. जुआरियों एवं जुआ खेलवाने वाले महाजन को भी पुलिस चिन्हित कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-daughter-whose-son-in-law-was-accused-of-murder-was-found-at-sisters-house-in-ahmedabad/">धनबाद

: जिस बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया, वह मिली अहमदाबाद में बहन के घर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही