Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : साइबर अपराधकर्मी के घर छापेमारी, 21 लाख रुपये नगद सहित लाखों के सामान बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamtara :  राज्य में बढ़ते साइवर अपराध की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. जामताड़ा साइबर पुलिस ने सोनबाद गांव में आनंद रक्षित नामक साइबर अपराधकर्मी के घर छापेमारी कर 21 लाख रुपये नगद सहित लाखों के सामान बरामद किये गये हैं. बरामद रुपये चावल के बोरे में छिपाकर रखे गए थे. इसके अलावा लाखों रुपए के जमीन के कागजात, स्विफ्ट डिजायर कार, एक अपाचे मोटरसाइकिल तथा ऐसो आराम के  इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त भी किये गये हैं. इसकी जानकारी देते हुए एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गयी. बताया गया कि इस दौरान साइबर अपराधकर्मी भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें -Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-training-of-389-inspectors-will-start-from-september-6-police-headquarters-has-issued-an-order/142353/">Lagatar

impact: छह सितंबर से शुरू होगा 389 दारोगा का प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

अपराधकर्मी का परिवार बीपीएल कार्ड धारी है

अपराधकर्मी का परिवार बीपीएल कार्ड धारी है, लेकिन इस अपराधकर्मी ने साइबर क्राइम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. एसपी ने बताया कि आनंद रक्षित कोलकाता में रहकर भी साइबर अपराध कर चुका है और जेल भी जा चुका है. बताया गया कि पूछताछ के लिए उसके पिताजी तथा अन्य सदस्यों को थाना लाया गया था जिन्हें छोड़ दिया गया है. कहा गया कि इस मामले की जानकारी ईडी को दी जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही