Search

 
 
 

जामताड़ा : शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

 

किसी को भी परिसर में जाने या बाहर निकलने की नहीं है इजाजत

Jamtara  :  शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के मिहिजाम स्थित आवास व उनके भाई अमरेंद्र तिवारी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर दूसरे दिन 24 अगस्त को भी ईडी की छापेमारी जारी है. बताया जाता है 23 अगस्त की सुबह 7 बजे पहुंची ईडी की टीम देर रात 11 बजे तक दस्तावेजों खंगालती रही. दूसरी ओर शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से पूछताछ भी जारी है. इधर, 24 अगस्त की सुबह ईडी की टीम फिर से दस्तावेजों की जांच में जुटी है. फिलहाल छापेमारी करने पहुंची ईडी टीम की तीन गाड़ियां शराब कारोबारी के ठिकाने पर मौजूद है. इस छापेमारी अभियान से स्थानीय प्रसाशन को भी अलग रखा गया है. छापेमारी के दरम्यान सीआरपीएफ की टीम ने पूरे परिसर को सील कर रखा है. किसी को भी परिसर में आने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. वही ईडी के अधिकारी मीडिया के सवालों से भी बच रहे हैं. उनकी ओर से यह जवाब मिल रहा है कि मीडिया ब्रीफिंग के लिए हम सक्षम अधिकारी नही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736486&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : डीसी ने बैठक से नदारद तीन पदाधिकारियों से पूछा शो-कॉज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही