Search

 
 
 

जामताड़ा : राजभवन ने विधायक इरफान को शपथ ग्रहण में शामिल होने की नहीं दी इजाजत

 

बिफरे इरफान अंसारी ने कहा, यह झारखंडियों का अपमान

Jamtara : विधायत डॉ इरफान अंसारी को राजभवन की ओर से मंत्री बेबी देवी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, इससे विधायक खासे नाराज हैं. इस बावत 3 जुलाई सोमवार को विधायक डॉ इरफान ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उन्हें राजभवन की ओर से कहा गया कि आपका नाम सूची में नही है, इस कारण आप मंत्री बेबी देवी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं. विधायक डॉ इरफान ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से रोकने के मामले में कड़ा ऐतराज जताया है. कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है. इस पद पर आसीन व्यक्ति को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए. हालांकि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को लेकर जो उन्होंने पढ़ा है, उसके अनुसार वह अच्छे व्यक्ति है. लेकिन राज्य सरकार के दो-दो मंत्रियों को राजभवन से बैरंग वापस भेज देना, यह झारखंडियों का अपमान है. विधायक ने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गरीबों के मसीहा थे. उनके स्थान पर उनकी धर्मपत्नी को मंत्री का शपथ दिलाया जा रहा था. इस कारण पूरे झारखंडी मानस में अलग उत्साह था. इस परिस्थिति में जनभावना की कद्र करते हुए लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने देना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं हो सका. विधायक ने कहा कि जब भाजपा का कोई कार्यकर्ता राजभवन पहुंचता है, उन्हें तत्काल राज्यपाल से मिलने का मौका मिल जाता है. यह दोहरी मानसिकता नहीं होनी चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686360&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : करोड़ो के अवैध ट्रांजेक्शन मामले में ICICI बैंक का सेल्स मैनेजर अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही