Search

 
 
 

जामताड़ा : मूसलाधार बारिश से मिली राहत, धनरोपणी में जुटे किसान

 
Jamtara : 36 घंटे तक कभी तेज कभी मध्यम गति से हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को राहत मिली है. सावन महीने में मानसून की खेती लायक बारिश नहीं होने से किसान धनरोपणी नहीं कर पाए थे. इस बारिश के बाद किसान धनरोपणी में जुट गए हैं. धान खेतों में पर्याप्त पानी जमा है. 36 घंटों में  60.7 एमएम बारिश हुई. जिले में 52 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य है. अब तक 2.67 फीसदी खेतों में ही धनरोपणी हुई. 80 फीसदी किसानों के खेतों में लगे धान के बिचड़े सूख गए हैं. मूसलाधार बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है. कई जगह बिजली सप्लाई बाधित है. शहरी क्षेत्र की नालियों और गड़ढ़ों में पानी जमा हो गया. कई जगह नालियों का पानी सड़क पर भी बहने लगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=393438&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच चकमा देकर हुए फ़रार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही