Search

 
 
 

जामताड़ा : खेत में जली मिली धार्मिक पुस्तक, फतेहपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील

 
Jamtara : जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार स्थित मदीना मस्जिद से कुछ दूरी पर असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक पुस्तक जलाने का मामला सामने आया है. सोमवार की सुबह फतेहपुर बाजार स्थित मदीना मस्जिद से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गए बच्चों की नजर खेत में धू-धू कर जल रही पुस्तक पर पड़ी. उसके बाद बच्चों ने इमाम मौलाना जुल्फीकार निजामी को सूचना दी. इमाम का घर मस्जिद के समीप ही है. हालांकि सुबह 4:00 बजे मस्जिद में फजर की नमाज अदा की गई. उस समय किन्हीं की नजर मस्जिद में रखी धार्मिक पुस्तक पर नहीं पड़ी. जब सुबह बच्चों ने अपने घरवालों को धार्मिक पुस्तक जलने की सूचना दी. उसके बाद ग्रामीणों ने खेत में जल रहे धार्मिक पुस्तक को जाकर देखा. हालांकि फतेहपुर बाजार के ग्रामीणों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं किया. जिस कारण माहौल शांतिपूर्ण रहा. वहीं जिला प्रशासन ने ऐहतियातन पर्याप्त संख्या में जिला पुलिस बल व आईआरबी जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी. फिलहाल फतेहपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है. वहीं घटना की सूचना पाकर डीसी शशि भूषण मेहरा व एसपी अनिमेष नैथानी ने फतेहपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इसके बाद शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान डीसी व एसपी ने दोनों पक्षों से शांति-व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. मौके पर एसपी ने कहा कि धार्मिक पुस्तक जलाने के मामले में शामिल दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस हरेक पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही