Search

 
 
 

जामताड़ा : मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक,डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त निर्देश

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमे प्रगति, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया.
 

Jamtara : समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमे प्रगति, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया.

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ई-केवाईसी एवं अपूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली.उन्होंने 16 पंचायतों में कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से सवाल किया कि क्या वहां के लोग काम नहीं मांग रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

उपायुक्त ने जॉब कार्ड के नवीनीकरण को ई-केवाईसी के माध्यम से तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि जॉब कार्ड से संबंधित कोई भी कार्रवाई ग्रामसभा की सहमति से ही की जाए. उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए.

 

जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति, स्वीकृति, किस्त भुगतान, फेल्यर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन और जियो टैगिंग की स्थिति की जानकारी ली गई.

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाए.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, प्रभारी निदेशक डीआरडीए  विजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  सुनील कुमार सिंह, विभिन्न प्रखंडों के विकास पदाधिकारी, मनरेगा एवं आवास योजनाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही