Search

 
 
 

जामताड़ा : लटैया गांव के तीन घरों में डाका, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

 
Jamtara: जामताड़ा (Jamtara) नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया गांव में 22 जून बुधवार की रात तीन सगे भाइयों के घर पर डकैतों ने डाका डाला और लाखों की संपत्ति लूट ले गए. डकैतों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और इत्मीनान से नगदी व लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया. डकैती में 20 से अधिक अपराथियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि लटैया गांव के जीतेन मंडल उर्फ खूबलाल मंडल के तीन पुत्र एक ही परिसर में अलग अलग मकान बनाकर रहते हैं. उनके तीनों पुत्र दुबराज मंडल, मनोज मंडल व रामप्रसाद मंडल बाहर रहकर कुछ काम करते हैं.  दुबराज मंडल व रामप्रसाद मंडल की बेटियों की शादी होनी थी. बेटियों की शादी के लिए जेवरात भी खरीद लिए थे,जो घर पर अलमीरा में बंद था. अपराधी अलमीरा में रखे जेवरात सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद व जेवरात लूट कर चलते बने.डकैती की घटना से आहत महिलाएं चीत्कार कर रही हैं. नारायणपुर थाना क्षेत्र में लगातार डकैती से लोग दहशत में हैं. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने नारायणपुर-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लोगों ने जामताड़ा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विगत 21 जून को थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ गांव के पीडीएस दुकानदार हराधन पंडित के घर छह नकाबपोश अपराधियों ने डाका डाला था, जिसका खुलासा नहीं हो सका है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-cars-collided-near-telmocho-the-riders-survived-some-got-minor-injuries/">धनबाद

: तेलमोचो के पास तीन कारें टकराईं, बाल-बाल बचे सवार, कुछ को हल्‍की चोट [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही