Search

 
 
 

जामताड़ा : हथियार का भय दिखाकर लाखों की डकैती

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में सोहराब मियां के घर 4 जुलाई की देर रात डकैतों ने पचास हजार रुपये नगद समेत करीब डेढ़ लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए. नकाबपोश डकैतों की संख्या 15 थी तथा सभी हथियर से लैस थे. गृहस्वामी सोहराब मियां घर में सो रहे थे. डकैतों ने दरवाजा खटखटाकर खोलने को कहा. सोहराब ने दरवाजा नहीं खोला. डकैत रॉड व सबल से दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और हथियार का भय दिखाकर बक्से में रखे 50 हजार रुपये नगद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. सोहराब मियां ने मामले की लिखित शिकायत नारायणपुर थाने में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348532&action=edit">यह

भी पढ़ें : Jamtara : सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अहम- डीसी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही