Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल से आ रही कार से 16 लाख बरामद

Jamtara : जिले के मिहिजाम थाना स्थित निर्मल महतो चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल से आ रही एक कार से 16 लाख रुपये बरामद हुए हैं. बरामद रुपये को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. साथ ही इसकी सूचना इनकम टैक्स और संबंधित विभाग को भी दे दी गयी है. बता दें कि दुमका लोकसभा चुनाव एक जून को होना है.

कागजात दिखाने में असफल रहा चालक

वाहन चालक कार से बरामद कैश को लेकर किसी भी तरह के कोई कागजात और सबूत दिखाने में असफल रहा. जिसके बाद पुलिस कैश को जब्त कर थाना ले आयी, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस ने रुपये बरामद होने की सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है. अब इनकम टैक्स विभाग जांच करेगी कि पैसा कहां से लाया जा रहा था और इसका स्रोत क्या है. फिलहाल इस मामले की पूछताछ करने के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को थाना में रखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही