Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : पशुओं को बीमारी से बचाने चलाएं टीकाकरण अभियान- क्षेत्रीय निदेशक

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर पशु चिकित्सा पदाधिकारियों व पशुपालकों संग बैठक

Jamtara : संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बिपिन बिहारी महता ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर शुक्रवार को पशु चिकित्सा पदाधिकारियों व पशुपालकों के साथ बैठक की. जमाताड़ा जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में हुई बैठक में उन्होंने बकरा विकास योजना ,बत्तख योजना, कुक्कुट योजना एवं गाय वितरण योजना की जानकारी दी. पशुपालन पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम नैप फेज-5 व पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, ब्रुसोलेसिस, एफएमडी टीकाकरण आदि के सफल संचालन का निर्देश दिया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर ने सभी कार्यकर्ता को नैप फेज-5 पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम,एफएमडी, ब्रुसोलेसिस के टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया. ताकि विभाग के लक्ष्य को पूरा किया जा सके. बैठक में डॉ विनय कुमार, डॉ सुनील प्रसाद सिंह, डॉ मुनि मुर्मू डॉ कुमारी नंदिता बेरा, डॉ सुबोध जितेन हसदाक, डॉ जिया उल हसन सर्वर एवं जिला पशुपालन कार्यालय के लिपिक सुनील प्रसाद, आनंद कुमार, ऑपरेटर नंदन कुमार सिंह, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-in-the-decorators-meeting-emphasis-was-laid-on-charging-uniform-fare-for-tent-lights/">बोकारो

: डेकोरेटर्स की बैठक में टेंट-लाइट का एक समान भाड़ा लेने पर बल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही