Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : करोड़ो के अवैध ट्रांजेक्शन मामले में ICICI बैंक का सेल्स मैनेजर अरेस्ट

Advertisement
Advertisement
Jamtara : आईसीआईसीआई बैंक के सात ग्राहकों के बैंक एकाउंट में बीते जून महीने में जमकर धनवर्षा हुई. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जिन खातों में ये लेनदेन हुआ, उन खाताधारकों को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. इन सात एकाउंट में करोड़ो का ट्राजेक्शन करने वाला व्यक्ति कौन है और उसका उद्देश्य क्या है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल खाताधारक संतोष पंडित के लिखित शिकायत पर जामताड़ा थाना में भादवि की धारा 406/ 420/ 467/ 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने बैंक के सेल्स मैनेजर गौरव कुमार सिंह और उज्जवल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बिहार का शुभम कुमार और अग्निवेश कुमार फरार है.

         शाखा प्रबंधक को हुआ शक, तो फूटा भांडा

दरअसल एकाउंट होल्डर को भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके बैंक एकाउंट से करोड़ो रूपए का ट्रांजेक्शन हो रहा है. 01 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक जामताड़ा के शाखा प्रबंधक को संदेह होने पर उन्होने सातों बैंक एकाउंट होल्डर को फोन कर उनके खातों में करोड़ो के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी, तब यह खुलासा हुआ कि उन्हें पता नही है कि उनके बैंक खाता में करोड़ो का ट्रांजेक्शन हुआ है. बल्कि उन एकाउंट होल्डर की ओर से जून महीने में न खाता में रूपए जमा किया गया है और न ही निकासी गई है. बल्कि उन्हें बैंक लोन दिलाने की बात कहकर उज्जवल महतो नामक व्यक्ति ने आईसीआईसीआई बैंक जामताड़ा शाखा में खाता खुलवाया था. उसके बाद खाता में यह करोड़ो का ट्रांजेक्शन कहां से हो रहा है, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है.

                  क्या कहते हैं थाना प्रभारी

जामताड़ा थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक संतोष पंडित के बैंक खाता में अवैध ट्रांजेक्शन मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दो आरोपी फरार है. कहा कि सोमवार को बैंक खुलने पर सातों एकाउंट होल्डर के खाता में हुए ट्रांजेक्शन को खंगाला जाएगा. उसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाता में अवैध ट्रांजेक्शन किनके द्वारा किया गया है और उसका क्या उद्देश्य है. यह">https://lagatar.in/jamtara-clw-produced-55-locos-in-the-month-of-june/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : चिरेका ने जून महीने में 55 लोको का किया उत्पादन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही