Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : राज्यस्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में सविता मुर्मू को मिला गोल्ड मेडल

Advertisement
Advertisement
Jamtara : झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में राष्ट्रीय जैवलिन डे के अवसर पर राज्यस्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ के रजरप्पा में 7 अगस्त को किया गया. प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले को कुल 3 पदक हासिल हुए. अंडर 16 बालिका वर्ग में सविता मुर्मू ने गोल्ड मेडल हासिल की. अंडर 18 बालिका वर्ग में नेहा कुमारी को सिल्वर मेडल मिला. अंडर 20 बालिका वर्ग में सोमिका बसाक ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल की. एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा. उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच छोटेलाल कामत को बधाई दी. मौके पर एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव सरोज यादव, राजीव साव, दिलीप कुमार, साहेब मंडल, जीत कुमार, सूरज सेन, अनिल यादव मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=381022&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सीएसपी संचालक समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो लाख बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही