Search

 
 
 

जामताड़ा : राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता के लिए रवि भारती का चयन

 
Jamtara : 25 से 30 मार्च तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य वुशु टीम में जामताड़ा के रवि भारती का चयन हुआ है. यह जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह ने बताया कि गत वर्ष 27 एवं 28 नवंबर 2021 को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में शनशाऊ इवेंट के 52 केजी भार वर्ग में रवि भारती स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफल हुए थे. उसीके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. इधर राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के खिलाड़ी का चयन होने की खुशी में एसोसिएशन एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने रवि भारती को स्मृति चिन्ह देकर हौसला आफजाई की. खेल संघ ने उम्मीद जताई कि वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा. सभी पदाधिकारियों ने ईश्वर से मंगलकामना की. मौके पर जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता , जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष दीपक दुबे, हॉकी जामताड़ा के सचिव नितेश सेन के अलावे सौरभ झा , भास्कर चांद , संजीव सेन एवं रवि के माता-पिता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cant-tolerate-insult-to-binod-bihari-mahto-nsui/">धनबाद

: बिनोद बिहारी महतो का अपमान बर्दाश्त नहीं: एनएसयूआई [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही