Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : राष्ट्रीय लोक अदालत में 15 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा

Jamtara : झालसा के तत्वावधान में 13 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार, डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी मनोज स्वर्गियारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एनके पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास, डीएलएसए सचिव अभिनव कुमार एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिहिर दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अदालत की शुरुआत की. मामलों के निपटारा को लेकर कुल 8 बेंच का गठन किया गया था. सुलह-समझौते के आधार पर कुल 15 हजार 980 मामलों का निपटारा किया गया. हरेक बेंच में एक न्यायिक पदाधिकारी एवं दो पैनल अधिवक्ता शामिल थे. लोक अदालत के माध्यम कुल 6 करोड़ से ज्यादा रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया. मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबे समय से लंबित मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटारा किया जाता है. डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि यह आम लोगों की अदालत है. इसमें दोनों पक्षकारों का होना अनिवार्य है. दोनों पक्षों में सुलह कराकर मामले का निपटारा किया जाना इस अदालत का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने जिलेवासियों से सुलहनीय वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में करने की अपील की. इस अवसर पर एसडीओ संजय पांडेय, सीओ मनोज कुमार समेत न्यायिक पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636424&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : जिले के स्कूलों में विषयवार 67 शिक्षकों का होगा आवंटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही