Search

 
 
 

जामताड़ा : सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो बाइक समेत दस मोबाइल जब्त

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- साइबर थाना पुलिस ने 23 जून की देर रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी, मटटांड़, दुधानी एवं बनकटी गांव में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनलोगों के पास से दो बाइक, 10 मोबाइल और तेरह सिम भी जब्त की. छापेमारी साइबर थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिंह और अजीत पंजीकार के नेतृत्व में की गई. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम नारायण मंडल, राहुल रजक, मुन्ना रजक, गुलटन राय, सिकंदर कापरी, रोहित मंडल तथा अनिल कुमार मंडल है. यह जानकारी एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. उसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या-30/22 के तहत आईपीसी की धारा 414/ 419/420/ 467/ 468/ 471/ 120 (बी), 66 (बी)(सी)(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=338561&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : नारायणपुर के पास वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही