Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : सात और साव मिले, अब तक आठ

Advertisement
Advertisement
Jamtara : बराकर नदी नाव हादसा के चौथे दिन, रविवार को रेस्क्यू टीम ने डैम से संध्या छह बजे तक सात शवों को निकाला है. जिसमें 03 पुरुष, 02 महिला तथा 02 बच्चे का शव शामिल है. शनिवार और रविवार को मिलकर अब तक 8 शव निकाले गए हैं. शनिवार को श्यामपुर गांव की सलेहा खातून का शव निकाला गया था. इनके शव मिले : रविवार को पंजनिया गांव के विनोद मोहाली, मेझिया गांव के अबुल अंसारी, उनकी पत्नी जुबेदा बीवी, बेटी गुलअपशां खातून व बेटा अशरफ अंसारी तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पहरुडीह गांव के तनवीर आलम, वृंदावनी बंगाल की हलीमा खातून का शव मिला है. मृतक के परिजनों को शव का अंतिम दर्शन कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 24 को डूबी नाव : उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी की शाम को बारबेंदिया से वीरग्राम की ओर आ रही नाव बराकर नदी में पलटने से करीब 19 यात्री पानी में डूब गए थे, जिसमें से 05 ने तैरकर जान बचाई थी. जबकि 14 लोग बराकर नदी में डूब गए थे. देवघर, रांची तथा पटना से एनडीआरएफ की टीम आई. इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों द्वारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा था. यह भी पढ़ें : मृत">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-also-makes-attendance-of-dead-laborer/">मृत

मजदूर की भी हाजिरी बनाता है BCCL   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही