Search

जामताड़ा : दक्षिण बहाल पंचायत से शिल्पी सिंह निर्विरोध उप मुखिया चुनीं गई

Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- दक्षिण बहाल पंचायत की उप मुखिया शिल्पी सिंह निर्विरोध चुन ली गईं. उनके विरोध में कोई प्रतिद्वंदी खड़े नहीं हुए. उप मुखिया समेत अन्य जन प्रतिनिधियों को बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम ने पंचायत सचिवालय में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने वाले जन प्रतिनिधियों में मुखिया, उप मुखिया और वार्ड सदस्य शामिल थे. दक्षिण बहाल पंचायत में कुल 13 वार्ड है. वार्ड नंबर 12 से शिल्पी सिंह निर्वाचित हैं. पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद उनके उप मुखिया बनने के कयास लगने शुरू हो गए थे. उप मुखिया चुने जाने के बाद बीडीओ समेत अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां दी. बीडीओ ने प्रमाण पत्र सौंपा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=332896&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : चितरंजन रेल इंजन कारखाना के 104 उत्‍कृष्‍ट कर्मी हुए सम्मानित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//