Jamtara : श्रीश्याम मित्र मंडली की ओर से गुरूवार को गांधी मैदान के दुर्गा मंदिर परिसर से फागुन महोत्सव को लेकर निशान यात्रा निकाली गई. यह निशान यात्रा गांधी मैदान से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक, मुख्य बाजार, चंचला मंदिर चौक होकर श्याम मंदिर तक पहुंची. रंग-बिरंगे ध्वज-पताका के साथ महिला श्रद्धालु जय श्री श्याम के जयकारे लगा रही थी. यात्रा में डीजे की धुन पर थिरकते श्याम भक्त उत्साह से लबरेज नजर आए. निशान यात्रा के दरम्यान अबीर-गुलाल उड़ाया गया. पीले परिधान में सज धज कर तैयार महिला व पुरूष श्रद्धालुओं ने कहा कि देशव्यापी कार्यक्रम के तहत हर जगह श्याम भक्तों की ओर से निशान यात्रा निकाली गई है. उमेश शास्त्री ने कहा कि श्याम मंदिर परिसर में फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस दरम्यान कीर्तन व जागरण कार्यक्रम का आयोजन होना है. होली तक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे. यह">https://lagatar.in/jamtara-measles-rubella-vaccination-campaign-will-start-from-april-15/">यह
भी पढ़ें : जामताड़ा : 15 अप्रैल से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : जामताड़ा : 15 अप्रैल से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान [wpse_comments_template]
Leave a Comment