Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : पीएम का काफिला रोकने के विरोध में भाजपाइयों का मौन धरना

Advertisement
Advertisement
Jamtara : भाजपाइयों ने शुक्रवार को गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया. इस अवसर पर पंजाब के फिरोजपुर जाने के क्रम में हुसैनीवाला से 25 किलोमीटर पीछे फ्लाईओवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने का विरोध किया गया. नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया. धरना स्थल पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे. इस अवसर पर मंडल ने कहा कि कांग्रेस का षड्यंत्र देश भर में सभी लोगों को मालूम हो गया है. कांग्रेस की फितरत में ही षड्यंत्र है. पंजाब कांग्रेस सरकार लोगों को डरा कर चुनाव जीतना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा राज्य को कई सौगात देने के लिए था. परंतु शायद कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता है. इसलिए प्रधानमंत्री को षड्यंत्र के तहत रोका गया. भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने पंजाब की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं पंजाब में राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव कराने की मांग की. मौके पर जिला महामंत्री सुमित सरण, प्रवास हेंब्रम, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, जामताड़ा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय, मोहन शर्मा, संतन मिश्रा, रीता शर्मा, दुबराज मंडल, अंजनी तिवारी, सतीश सिंह, प्रो मुरारी भूषण सिंह, मितन गोराई, पप्पू चौधरी, देवेंदु टिंकू नायक, लखविंदर सिंह, जितेंद्र दुबे, बृजेश रावत, सुशील गुप्ता, प्रदीप राउत, चंदन राउत, अंगूभति झा, मुकेश यादव, नागेश्वर मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : कतरास">https://lagatar.in/twitter-campaign-to-get-rid-of-jam-on-katras-gaushala-bridge-on-10/">कतरास

गोशाला पुल पर जाम से मुक्ति के लिए ट्विटर अभियान 10 को [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही