Search

 
 
 

जामताड़ा: एसपी ने कराई अनाथ लड़की की शादी

जामताड़ा एसपी राज कुमार मेहता ने अनाथ संथाली लड़की बासोमती किस्कू की शादी करायी. एसपी ने एक पिता के रूप में शादी में जरूरत के सभी सामान सहित कई गिफ्ट दिए.
 

Jamtara : जामताड़ा एसपी राज कुमार मेहता ने जिले के मेंझिया गांव की अनाथ संथाली लड़की बासोमती किस्कू की शादी करायी. एसपी ने एक पिता के रूप में शादी में जरूरत के सभी सामान सहित कई गिफ्ट दिए और दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया. बताया गया कि लड़की के माता पिता और दो भाइयों की मौत हो चुका है. संथाली लड़की अनाथ हो गई थी. इलाके के मुखिया की पहल पर एसपी ने बासोमती किस्कू की शादी का जिम्मा उठाया और शादी करवायी गई. शादी में इलाके के कई जनप्रतिनिधि सहित कई लोग शामिल हुए.

एसपी राजकुमार मेहता विधि व्यवस्था संभालने के अलावा सोशल पुलिसिंग भी करते हैं. इस बार एक अनाथ संथाली आदिवासी लड़की की शादी अपने खर्च से कराया इस लड़की के माता पिता का देहांत होने के बाद कोई नहीं था इस वजह से राजकुमार मेहता खुद युवती के अभिभावक बन कर कन्यादान किया. बताया जा रहा है कि जिस गांव में युवती रहती है उस गांव में पहली बार किसी एसपी का आगमन हुआ.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही