Search

 
 
 

जामताड़ा : लाधना में झामुमो के वनभोज में विधानसभा स्पीकर हुए शामिल

 
Jamtara : झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने शनिवार को झामुमो कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लाधना डीवीसी डैम किनारे वनभोज का आयोजन किया. कार्यक्रम में नाला के झामुमो विधायक सह झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने भी शिरकत की. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की लाधना डैमजैसा मनोरम स्थान जिले में दूसरा नही है. देश के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट की तुलना में लाधना किसी मामले में कम नहीं है. वो इसे और ज्यादा विकसित करने का प्रयास करेंगे. विभागीय मंत्री से बात कर लाधना को एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा. मौके पर 20 सूत्री सदस्य प्रदीप मंडल, प्रशांत शेखर, इम्तियाज अंसारी, रवि दुबे, देवीसन हांसदा, अब्दुल मन्नान अंसारी, अमित मंडल, जमाल अंसारी, बासुदेव मरांडी, इमरान अंसारी, किशोर रवानी, सादिक अंसारी, चंचल राय, रहीम अंसारी सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtada-administration-should-be-friendly-with-common-people-champai-soren/">यह

भी पढ़ें : जामताडा : प्रशासन आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करे : चंपई सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही