Search

जामताड़ा : विधानसभाध्यक्ष 6 मार्च को कुंडहित में बिजली ग्रिड का करेंगे शिलान्यास

Jamtara : जामताड़ा जिले के कुंडहित के भेलुवा में 6 मार्च को 132/33 केवी विद्युत पावर ग्रिड का शिलान्यास सह भूमि पूजन विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो करेंगे. पावर ग्रिड के शिलान्यास को लेकर वयापक स्तर पर तैयारी चल रही है. बता दें कि कुंडहित में बिजली की समस्या को लेकर पिछले कई वर्षों से लोग परेशान थे. खास कर कुंडहित की बिजली व्यवस्था बरसात के दिनों में चरमरा जाती थी. लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी. कुंडहित में अब सीधे बिजली मैथन से ग्रिड में पहुंचेगी, जहां से संपूर्ण नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगी. झामुमो नेता संतोष सिन्हा ने कहा कि नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का जाल बिछा दिया है. किसानों से लेकर आम लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है. क्षत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है. नदी नालों में पुल निर्माण किया गया. कोल्ड स्टोर, एफसीआई गोदाम, कुंडहित में महिला कॉलेज की प्रशासनिक स्वीकृति, फतेहपुर में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया गया. साथ ही कई प्रखंडों में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है. कहा कि नाला में भाजपा के सत्यानंद झा बाटुल भी कृषि मंत्री रह चुके हैं, लेकिन एक भी विकास का कोई कार्य नही किया है. सिर्फ अपना और अपने लोगों का विकास किया है. यह">https://lagatar.in/jamtara-measles-rubella-vaccination-campaign-will-start-from-april-15/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : 15 अप्रैल से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp