Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : गांधी मैदान दुर्गा मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गये.
Advertisement
Advertisement

Jamtara : जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गये.


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. इसी दौरान लोगों ने देखा कि मंदिर में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा टूटी हुई है. प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया.


स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है, ताकि जामताड़ा का माहौल खराब किया जा सके. लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही