Search

 
 
 

जामताड़ा : एरणाकुलम-पटना व विभूति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

 
सांसद व विधायक ने किया समय-सारणी का अनावरण
Jamtara : आसनसोल रेल मंडलन्तर्गत जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर 18 अगस्त से 12333/12334 हावड़ा- प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस व 22643/22644 एरणाकुलम – पटना एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। इस मौके पर जामताड़ा स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित कर सांसद सुनील सोरेन व विधायक डॉ इरफान अंसारी ने दोनों ट्रेनों की समय-सारणी का अनावरण किया. मौके पर सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अमृत भारत सौंदर्यीकरण योजना के जामताड़ा, विद्यासागर व दुमका स्टेशन का विकास होना है. इसके तहत साढ़े सात करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे. इससे स्टेशन का सौंदर्यीकरण लाइट के साथ किया जाएगा. ऑटो व अन्य वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा. वही स्टेशन के निकासी व प्रवेश द्वार को भी दुरूस्त किया जाएगा. कहा कि उनके प्रयास से अब तक नौ ट्रेनों का ठहराव जामताड़ा स्टेशन में मिला है. इधर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि उनके प्रयास से जामताड़ा के चहुमुखी विकास किया जा रहा है. सड़क से लेकर अन्य संसाधनों का विकास हो रहा है.

भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में टकराव टला

कार्यक्रम में एक ओर कांग्रेस विधायक सभा में अपनी उपलब्धियों गिना रहे थे, दूसरी ओर भाजपा समर्थक हुटिंग कर रहे थे। भाजपा समर्थकों ने विधायक इरफान अंसारी से शिक्षा के क्षेत्र में उनकी ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यो को गिनाने की मांग को लेकर हो-हल्ला करने लगे. इसके बाद कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने भी हो-हल्ला शुरू कर दिया. हालात बिगड़ने के पहले ही प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को शांत करा दिया। इससे एक हिंसक टकराव टल गया। हंगामा शांत होने के बाद विधायक ने अपनी बातें पूरी की. इस कार्यक्रम में डीआरएम चेतनानंद सिंह, स्टेशन प्रबंधक एस के पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729729&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया रुद्राभिषेक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही