Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : मांदर की थाप पर थिरके छात्र-छात्राएं

Advertisement
Advertisement
Jamtara : जेबीसी प्लस टू स्कूल जामताड़ा में मंगलवार 4 जनवरी को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नायके बाबा साहेबलाल हांसदा ने इष्ट देवी-देवता, जाहेर आयो, मारांग बुरू, लुगू बाबा, लुगू आयो को फल-फूल, अरवा चावल दूध चढ़ाया और प्रार्थना की. उन्होंने इष्ट देवी-देवताओं से अच्छी फसल, धन-दौलत की बरकत तथा सभी की सुख शांति, समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर आदिवासी समाज की छात्राओं ने परंपरागत नृत्य किया. मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार बास्की, जेबीसी प्लस टू उवि के सेवानिवृत्त प्राचार्य रामानंद पांडेय, प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी सहित अन्य का छात्राओं ने आदिवासी परंपरा के साथ स्वागत किया. शिक्षक सुनील कुमार बास्की ने कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए महान पर्व है. सोहराय पर्व से ही संताली सभ्यता व संस्कृति जीवित है. कहा कि मान्यता है कि मनुष्य के सुखमय जीवन में कृषि और जीव जंतु की पूजा की जाती है. छात्रों ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई. छात्र-छात्राओं ने गांधी मैदान के समीप सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर अध्यक्ष संतोष कुमार मरांडी, मांझी हड़ाम निर्मल मुर्मू, गोविंद टुडु, प्रकाश मूर्मू, कांग्रेस मूर्मू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-theft-took-place-in-three-houses-in-the-same-night-in-the-village-of-narayanpur-police-station/">जामताड़ा

:  नारायणपुर थाना के गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही