Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : हावड़ा और पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Jamtara : गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने हावड़ा और पटना के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह जानकारी पूर्व रेलवे के पीआरओ दीप्तीमय दत्ता ने एक बयान जारी कर दी. उन्होने बताया कि 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को ट्रेन संख्या- 02024 पटना-हावड़ा समर स्पेशल का परिचालन किया जाएगा. पटना-हावड़ा के बीच यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को पटना से सुबह 05:30 बजे खुलेगी और उसी दिन दोपहर 01:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन का आसनसोल से खुलने का समय सुबह 10.43 बजे होगा. ग्रीष्मकालीन स्पेशल यह ट्रेन पटना-हावड़ा के बीच छह फेरे लगाएगी. हावड़ा से यह ट्रेन रविवार दोपहर 02:15 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 10:30 बजे पटना पहुंचेगी. इस ट्रेन का आसनसोल से खुलने का समय अपराहन 04.44 बजे होगा. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. यह">https://lagatar.in/jamtara-the-married-women-wished-for-the-long-life-of-their-husband-by-tying-a-thread-on-the-banyan-tree/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सुहागिनों ने वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांध पति के दीर्घायु की कामना की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही