Search

 
 
 

जामताड़ा : मानदेय बढ़ोत्तरी मामले में अध्यापक मोर्चा मिला बीडीओ से

 
Jamtara : एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल 05 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष नीलांबर मंडल के नेतृत्व में बीडीओ से मिलकर सहायक अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान सामुदायिक प्रशिक्षित संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष मिर्धा मौजूद रहे. मौके पर बीडीओ ने सहायक अध्यापकों के मानदेय में चार फीसदी की बढ़ोतरी के मद्देनजर सेवा संपुष्टि व सेवा सत्यापन की प्रक्रिया अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके लिए जल्द ही बैठक होगी. विदित हो जनवरी से सहायक अध्यापकों के मानदेय में 04% की बढ़ोत्तरी होना है. वहीं कक्षा 01 से 05 के अध्यापकों के मानदेय वृद्धि के लिए पंचायत स्तर पर गठित कमेटी से अनुशंसा की जानी है. मौके पर रविंद्र सिंह, विजय कुमार वर्मन, नारायण भंडारी, हिमांशु मंडल, नारायण चंद्र महतो, राकेश कुमार दास, गणेश मंडल, सुरेश मंडल, मधुसूदन दास, प्रेम नाथ चतुर्वेदी, आशीष कुमार, दिलीप झा, मिथिलेश दत्ता, बबलू दुबे, नंदकिशोर हेंब्रम, राजेंद्र टूडू, विजन मंडल, त्रिलोचन राय, राधे श्याम मंडल, कामदेव मांझी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657990&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों ने स्पीकर को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही