Search

जामताड़ा : बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें शिक्षक- डीएसई

विद्यालय प्रबंधन समितियों की सक्रियता के लिए जिला स्तरीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का अयोजन

Jamtara : विद्यालय प्रबंधन समितियों (सचिव) को सक्रिय बनाने के लिए 20 सितंबर को जिले के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया. जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला जेबीसी प्लस टू विद्यालय जामताड़ा के सभागार में आयोजित किया गया. डीएसई दीपक राम व एपीओ उज्जवल मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डीएसई ने कहा कि एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) को सक्रिय बनाना और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने शिक्षको को अच्छी शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बनाने में सहभागी बनने पर बल दिया. कहा कि समाज में बदलाव लाने में शिक्षक का अहम रोल है. शिक्षक समय पर विद्यालय आएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. एपीओ उज्जवल मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की प्रबंधन समिति के सदस्यों को कार्य के प्रति गंभीर होने की जरूरत है. कार्यशाला में प्रशिक्षक बीआरपी नशीतुर रब और सीआरपी राघवेन्द्र नारायण सिंह ने प्रशिक्षण के सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला. मौके पर शिक्षक श्याम लाल महतो, अमरनाथ दास, दिलीप सिंह, श्याम कुमार सिंह, लोकनाथ दास, दीप नारायण मंडल, अर्जुन टुडू, कुमार राजेश, राजन आसरे, प्रभु मंडल, इम्तियाज अहमद, शिक्षिका कुमारी रंजना, जयंती रानी मंडल,बाबोनी बास्की सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-31-units-of-blood-collection-in-nsc-welfare-camp/">बोकारो

: एनएससी वेलफेयर के शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//