Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : शिक्षक संघ ने परियोजना कर्मी पर लगाया भयादोहन का आरोप

थाना में आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग
Jamtara : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना कर्मी सौरभ कुमार पर शिक्षकों से भयादोहन का आरोप लगाया है. 17 जून को प्रतिनिधिमंडल ने फतेहपुर थाना में आवेदन देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के महासचिव सुमन कुमार का आरोप है कि समग्र शिक्षा अभियान में ठगी का रैकेट चल रहा है, जिसमें अधिकारी व कर्मी शामिल हैं. विगत दिनों फतेहपुर के सहायक अध्यापक निर्मल कुमार मंडल से ठगी मामले में नाला बीआरसी के आदेशपाल ईश्वर गोराई की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि ठगी के मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर है. रैकेट में शामिल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करे तो मामले का भंडाफोड़ हो सकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शिक्षकों से ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिक्षा विभाग अविलंब परियोजना कर्मी सौरभ कुमार को बर्खास्त करें. अन्यथा हम लोग बाध्य होकर आंदोलन करेंगे. आवेदन सौंपने से पूर्व दोनों शिक्षक संघ की बैठक फतेहपुर प्रखंड के डाकबंगला मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता वरुण मंडल ने की. मौके पर गोपाल मंडल, आशीष सामंत, सुमन कुमार सिंह, निर्मल मंडल, प्रदीप मंडल, सुमन महतो, प्रणव मंडल, मंजू सोरेन, सरस्वती मंडल, शैव्या रानी मंडल, माया देवी, कुमार राजीव रंजन, वकील हेंब्रम समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670783&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : जलनिकासी की समस्या से परेशान लोग, चिरेका से एनओसी की गुहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही