Search

 
 
 

जामताड़ा : हिंदू नववर्ष पर जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर

 
Jamtara : हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर बुधवार 22 मार्च की शाम को जामताड़ा के इंदिरा चौक व मिहिजाम के बेसिक स्कूल परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई. आरएसएस के जिला सह कार्यवाहक अनिमेष मधुकर के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकली. यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा समेत विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. सभी अपने हाथों में भगवा झंडा लिए पूरे शहर का परिभ्रमण किया. जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा. रथ पर सवार श्रीराम, सीता, लक्षण और बजरंगबली की आकर्षक झांकी आकर्षण का केन्द्र थी. शोभायात्रा में नप अध्यक्ष कमल गुप्ता, सुरेश राय, काजू शर्मा, रमेश रजक, नीना शर्मा आदि लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/jamtara-one-caught-with-80-boxes-of-foreign-liquor/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ाः 80 पेटी विदेशी शराब के साथ एक धराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही