Search

 
 
 

जामताड़ा : परिवार के सदस्‍यों को बंधक बना 35 हजार नकद समेत गहनों की लूट

 
Jamtara: जामताड़ा (Jamtara)">https://lagatar.in/jamtara-even-after-submitting-the-educational-certificate-four-times-the-investigation-was-not-completed/">(Jamtara)

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ गांव में 20 जून की रात 6 की संख्‍या में आए अपराधियों ने हराधन पंडित घर में घुसकर 35 हजार रुपए नकद समेत चांदी के गहने लूट लिए और फरार हो हो गए. गृहस्वामी हराधन पंडित ने बताया कि नकबपोश अपराधी रात करीब 1:30 बजे छत पर चढ़कर घर में घुसे.  उनका बड़ा बेटा कौशल पंडित कमरे में सोया हुआ था. बदमाशों ने बेटे की कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर कहा कि हमलोग साइबर थाना से आए हैं. परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को जगाओ. इसके बाद एक-एक सभी सदस्‍यों को बंधक बना लिया. फि‍र घर का बक्सा व अलमारी को तोड़कर नकद 35000 रुपए सहित 250 ग्राम चांदी के गहने लेकर फरार हो गए. हराधन पंडित ने बताया कि सभी अपराधी रिवॉल्‍वर, चाकू व अन्‍य ह‍थियारों से लैस थे. जाने से पहले घर के सभी सदस्‍यों को एक कमरे में बंद कर दिया. बाद में परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और घटना की सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर छानबीन की. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-jmm-leaders-wife-lukhumuni-soren-elected-unopposed-as-block-chief/">जामताड़ा

: जेएमएम नेता की पत्नी लुखुमुनि सोरेन निर्विरोध चुनीं गई प्रखंड प्रमुख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही