Search

 
 
 

जामताड़ा : सुहागिनों ने वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांध पति के दीर्घायु की कामना की

 
Jamtara: सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. महिलाएं 19 मई को उपवास रह स्नान कर वट वृक्ष की विधिवत पूजा- अर्चना की.वृक्ष में रक्षासूत्र बांध 108 बार परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की. सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु तथा सभी विपदाओं से रक्षा को लेकर वट-सावित्री व्रत रखा. शुक्रवार को अहले सुबह से ही क्षेत्र की सुहागिनों ने व्रत की तैयारी शुरू कर दी थी. मंदिरों व देव स्थानों पर लगे वट- वृक्ष की पूजा- अर्चना करने के बाद वृक्ष में धागा लपटते फेरी लगायी. फिर पुरोहित से पुराणों में वर्णित सत्यवान- सावित्री की कथा का श्रवण किया. कथानुसार सती सावित्री ने पति की प्राण ले जा रहे यमराज से तीन वचन के साथ ही अपने पति सत्यवान को भी जीवित करवाया था. कथा श्रवण के बाद सभी व्रतधारी महिलाओं ने मौसमी फल- मिठाई का भोग लगाया. पुरोहित को दान- पुण्य के बाद पति का आर्शीवाद लिया. पंखा झलने के बाद फलों तथा शरबत से व्रत का पारण किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636801&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : हाजियों के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : डॉ इरफान अंसारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही