Search

 
 
 

जामताड़ा : शेष बचे 4954 रैयतों को जल्द मिलेगा मुआवजा-उपायुक्त

 
डीसी ने 16 परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की Jamtara : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार 19 जुलाई को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला भू-अर्जन की मासिक समीक्षा बैठक की. जिलेभर में संचालित 16 परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. डीसी ने प्रभावित रैयतों को गांव में कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. कहा कि 16  परियोजनाओं के कुल 9709 प्रभावित रैयतों में से 4755  रैयतों का मुआवजा भुगतान पूरा हो गया है. शेष 4954 रैयतों के मुआवजा भुगतान के लिए कार्रवाई की जा रही है. एडीबी संपोषित गोविंदपुर-साहेबगंज पथ परियोजना, जामताड़ा-करमाटांड़ लहरजोरी पथ परियोजना, बेवा बाइपास, जामताड़ा जेल रोड, धतुला मोड़ से नाला, अंगूठिया मोड़ से बाबूपुर, जामताड़ा-वीरग्राम निरसा पथ, जामताड़ा-रूपनारायणपुर, जामताड़ा-कंबाइंड बिल्डिंग पथ, तिलाबाद से लाधना डैम, विद्यासागर लोहारंगी एवं नारायणपुर करमदाहा पथ सहित सभी 16 परियोजना की समीक्षा की. उन्होंने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को प्रभावित रैयतों के वांछित कागजात की कमी, वंशावली प्रमाण पत्र अप्राप्त, आपत्ति आदि का जल्द से जल्द निराकरण करते हुए भुगतान का निर्देश दिया. बताया गया कि कई परियोजनाओं में अधिघोषणा, अधिसूचना आदि की कार्रवाई की जा रही है. जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि कई रैयतों के मुआवजा भुगतान को लेकर संचिका तैयार कर ली गई है, भुगतान शीघ्र किया जाएगा. मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की,  कार्यालय अधीक्षक दयाशंकर झा, लिपिक विकास कुमार, अमीन सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-pay-the-outstanding-honorarium-mallika-nandi/">जामताड़ा

: बकाया मानदेय का करें भुगतान : मल्लिका नंदी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही