Search

 
 
 

Jamtara : सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अहम- डीसी

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- समाहरणालय सभागार में 4 जुलाई को डीसी फैजअक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई. बैठक में सीडी रेश्यो (ऋण,जमा अनुपात), वार्षिक ऋण योजना, वित्तीय वर्ष 2021-22 की उपलब्धि, सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योग, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अहम है. बैंकों की शिथिलता के कारण कई योजनाओं में प्रगति नहीं हो पा रही है. बैंक अपनी जिम्मेवारी समझें एवं निष्ठापूर्वक कार्य करें. विभिन्न बैंकों की सीडी रेशियो समीक्षा के दौरान लक्ष्य से लक्ष्य से नीचे रहने पर नाराजगी जताया. कहा कि बैंक कर्मी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें. जिससे लाभुकों का भला हो सके. उन्होंने सीडी रेशियो गैप सही करने का निर्देश दिया. एसीपी उपलब्धि में भी बैंकों के उदासीन रवैए पर नाराजगी प्रकट किया. मार्च 2022 तक के किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि पहली तिमाही में कुल 5598 लाभुकों को केसीसी कार्ड निर्गत किया गया. शेष बचे केसीसी धारकों को भी कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 137 के लक्ष्य के विरुद्ध 86 आवेदन प्राप्त हुए. इन 86 आवेदनों में से केवल 4 आवेदन स्वीकृत होने पर डीसी ने बैंकों अधिकारियों को फटकार लगाई तथा सभी आवेदनों पर विचार करने को कहा. डीसी ने गांव गोद अभियान की समीक्षा की. इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव को एक-एक गांव गोद लेना है. अभियान के माध्यम से पूरे गांव के लोगों को बैंक से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि अगली बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी. जो बैंक गांव गोद नहीं लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मौके पर आरबीआई से विनोद बिहारी मिश्रा, एलडीएम आरके बैठा, वार्ड नाबार्ड से रवि लोहानी, डीपीएम जेएसएलपीएस सुदीप्तो बनर्जी समेत  अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347513&action=edit">यह

भी पढ़ें : Jamtara : धरना समाप्त कर घर लौटे दलित परिवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही