Search

 
 
 

जामताड़ा : एटीएम उखाड़कर ले जा रहे अपराधियों का वाहन ट्रक से टकराया, भागे बदमाश

 

करमाटांड़ के कालाझरिया में स्टेट बैंक के एटीएम की लूट विफल  

Jamtara : जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया स्थित स्टेट बैंक के कैश लोड एटीएम की लूट का प्रयास विफल हो गया. घटना 13 सितंबर बुधवार रात की है. अपराधी एटीएम मशीन उखाड़ कर बोलेरो वाहन पर लोडकर भाग रहे थे. रास्ते में गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी गांव के समीप उक्त बोलेरो वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया. पकड़े जाने के डर से अपराधी एटीएम सहित वाहन छोड़कर  भाग निकले. इधर, एटीएम की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने बुधवार की रात में ही जांच अभियान शुरू कर दिया. तभी सूचना मिली कि बांसपहाड़ी गांव स्थित रामलखन लाइन होटल के पास बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो व कैश से भरा एटीएम बरामद कर लिया. पुलिस ने फिलहाल नारायणपुर थाना में एटीएम मशीन व बोलेरो वाहन को रखवा दिया है.

बोलेरो वाहन पर लगा था फर्जी नंबर प्लेट

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि अपराधियों ने चकमा देने के लिए बोलेरो वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था. नंबर प्लेट पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर-जेएच-15 के-3944 अंकित है, जबकि उसी नंबर प्लेट पर एक अन्य नंबर भी अंकित था, जिसमें सीजी 10बीबी-0201 अंकित है. पुलिस को वाहन में रखा ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात जब्त कर लिया है. जामताड़ा के एसपी अनिमेष नथानी ने बताया कि एटीएम मशीन और अपराधियों का बोलेरो वाहन जब्त कर लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि घटना को अंजाम देने वाले वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-player-asha-kiran-honored-by-ongc-manager/">बेरमो

: खिलाड़ी आशा किरण को ओएनजीसी के प्रबंधक ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही