Search

 
 
 

जामताड़ा : सदर थाना पुलिस कस्टडी से मोटा बालू लदा ट्रक की चोरी, भागलपुर से बरामद

 
Jamtara : जामताड़ा सदर थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई है. थाना में खड़ा मोटा बालू (ग्रेवेल) लदा ट्रक की चोरी 21 सितंबर की सुबह हो गई. ट्रक को पुलिस हिरासत में रखा गया था. ट्रक का नंबर एनएल-01 के-1232 है. चोरी के बाद ट्रक को बिहार के भागलुपर ले जाया गया. रास्ते में किसी थाना पुलिस को ट्रक पर नजर नहीं पड़ी. जबकि रास्ते में दर्जनों थाने हैं. सदर थाना पुलिस को कुछ भी नहीं पता था. पुलिस को इसके बारे में तब पता चला जब थाना के चौकीदार पुलिस कस्टडी में रखे गए जब्त वाहनों की मिलान करने गया. ट्रक को गायब देख उन्होंने थाना को सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ट्रक की तलाश शुरू की. ट्रक को बिहार के भागलुपर से 23 सितंबर को बरामद किया गया. इस मामले में अब तक किसी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ग्रेवेल भी बरामद नहीं हो सका है. इससे लगता है ट्रक चुराने वालों ने ग्रेवेल को बेच दिया. सिर्फ ट्रक बरामद किया गया. मामले की जानकारी पाकर दुमका डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल सदर थाना पहुंचे. उन्होंने एसपी मनोज स्वर्गियारी और एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज की मौजूदगी में सदर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान को जमकार फटकार लगाई. डीआईजी ने इसे सरासर लापरवाही का मामला करार देकर जांच का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=425641&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : बोनस की मांग को लेकर अंजनी फेरो एलॉयज फैक्ट्री के कामगारों ने किया कामकाज ठप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही