Search

 
 
 

जामताड़ा : हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर कच्चे तेल की चोरी

 
Jamtara : जामताड़ा (jamtara)- इंडियन ऑयल कारपोरेशन के हल्दिया- बरौनी भूमिगत कच्चे तेल पाइपलाइन को मिहिजाम थाना क्षेत्र के भागा गांव के समीप क्षतिग्रस्त कर अज्ञात चोरों ने कच्चे तेल की चोरी की. आईओसीएल जसीडीह-आसनसोल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक रतन कुमार ने मामले की शिकायत मिहिजाम थाना से की है. उनका कहना है कि भागा गांव के समीप तेल रिसाव की सूचना मिली थी. कितने लीटर तेल की चोरी हुई इसका आकलन हल्दिया में बैठे अधिकारी कर रहे हैं? पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त 19 जुलाई की तड़के सुबह किया गया. ईओसीएल जसीडीह-आसनसोल की टीम लीकेज को ढूंढने निकल पड़ी. एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि वर्ष 2017 में पाइपलाइन से तेल चोरी हुई थी. पांच वर्षो बाद फिर एक बार तेल चोरी का मामला सामने आया है. उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि तेल चोरी की घटना में अंतर्राज्यीय गिरोह शामिल है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362897&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : 12 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही