Jamtara : नगर पंचायत क्षेत्र (जामताड़ा) के वार्ड संख्या 6 स्थित पांडेडीह मोहल्ला में 8 अप्रैल की देर रात पार्षद पुष्पा कुमारी के बंद घर में 8 लाख रुपये से ज्यादा सामानों की चोरी हुई. चोरों ने घर के दरवाजे में लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी गए सामानों में जेवरात और नगद रुपये शामिल हैं. चोरी के वक्त घर में कोई नहीं था. पार्षद सपरिवार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी बहन के घर गई थी. पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल से मामले की सूचना दी. खबर पाते ही पार्षद तत्काल पुलिस को मामले से अवगत कराया. खुद भी वह 9 अप्रैल को घर लौटीं. घर में प्रवेश करने पर देखा कि अलमीरा टूटा है तथा कपड़े व अन्य सामान घर में बिखरे पड़े हैं. अलमीरा के लॉकर में रखे जेवरात व नगदी गायब है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285445&action=edit">यह
भी पढ़ें : जामताड़ा : सियालदह व गोरखपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलेगी [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : जामताड़ा : सियालदह व गोरखपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलेगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment