Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : करमाटांड के गांव में हुई थी चोरी, पुलिस ने किया सामान बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamtara : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के छोटा सुनसुन डबरा गांव के काशीनाथ महतो के घर से 23 मार्च को चोरी के मामले का खुलासा हो गया. गुरुवार 24 मार्च को करमाटांड़ थाना प्रभारी दिकालाल कुजूर के नेतृत्व में हीरापुर गांव में छापेमारी की गई, जहां से घर में चोरी के आरोप में जाकिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान पंपसेट मशीन, विवो कंपनी का मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आर्मी कैंटीन का स्मार्ट कार्ड, वोटर कार्ड बरामद कर लिया है. विदित हो कि 23 मार्च को करमाटांड़ थाना कांड संख्या 31/22 के अंतर्गत भादवि की धारा 457/380 के अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन को ट्रेस किया, उस मोबाइल के लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर आरोपी व चोरी के सामान को बरामद कर लिया. थाना प्रभारी दीकालाल कुजूर ने बताया कि छोटा सुन सुन डाबरा गांव के काशी नाथ महतो के घर में चोरी के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस चोरी की वारदात के 24 घंटे के अंदर आरोपी व सामान को बरामद कर लिया गया. कहा कि बरामद सामान के अलावा 11 हजार नगद भी चोरी हुई थी. नगदी रकम को बरामद नहीं किया जा सका है. कहा कि इस कांड में कुछ अन्य अभियुक्त का नाम आया है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-management-silent-on-asmit-akashs-death/">धनबाद

: अस्मित आकाश की मौत पर स्कूल प्रबंधन मौन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही