Search

 
 
 

जामताड़ा  :  ज्वेलरी शॉप में वेंटिलेटर तोड़ लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर

जामताड़ा शहर के व्यस्ततम और सुरक्षित माने जाने वाले सुभाष चौक इलाके में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. बीती रात बेखौफ चोरों ने शुभम ज्वेलर्स को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये.
 
शुभम ज्वेलर्स जामताड़ा

Jamtara : जामताड़ा शहर के व्यस्ततम और सुरक्षित माने जाने वाले सुभाष चौक इलाके में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. बीती रात बेखौफ चोरों ने शुभम ज्वेलर्स को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये.

 

इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है.दुकान के संचालक मनोज वर्मा ने जानकारी दी कि रविवार रात वे हक दिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे. 

 

आज सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गये. दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खाली थीं.

 

जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया.

 

शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गये है. बाजार मूल्य के अनुसार नुकसान लगभग 12 से 13 लाख रुपये बताया जा रहा है.

 

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके.

 

मनोज वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है. करीब 15 साल पहले भी इसी दुकान में इसी तरह की वारदात हो चुकी है.

 

व्यस्ततम इलाके में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही