Search

 
 
 

जामताड़ा : पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से हजारों की विदेशी शराब जब्त

 
Jamtara : आसनसोल रेल मंडल की सीआईबी के एसआई पी मंडल व चित्तरंजन आरपीएफ पोस्ट ने संयुक्त रूप से 20 सितंबर की तड़के चित्तरंजन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस  (18622) से विदेशी शराब की बोतलें जब्त की. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. आरपीएफ पोस्ट चित्तरंजन के एएसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब की बोतलें ट्रेन की जेनरल बोगी में शौचालय के समीप एक लावारिस बैग में पड़ा था. बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गई. किसी यात्री ने बैग पर दावा नहीं जताया. इसके बाद बैग को जब्त कर लिया. तलाशी लेने पर शराब और व्हिस्की की बोतलें बरामद हुई. जब्त शराब का मूल्य करीब 8,740 रुपए है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जब्त बोतलों को जामताड़ा उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=419614&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : छापेमारी में दो साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, तीन फ़रार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही