Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अमन के लिए दुआ में उठे हजारों हाथ, गले मिलकर बांटी गई ईद की खुशी

Jamtara : ईद पर जामताड़ा में शनिवार को कुछ ख़ास रौनक देखी गई. अमन और शांति के लिए हजारों हाथ दुआ के लिए उठे तो सजदे में सिर झुके. ईद की मुबारकबाद के साथ लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर बधाई दी. रोजेदारों के चेहरे पर रौनक, होठों पर मुस्कान, नए लिवास और खुशबू से पूरा माहौल महक उठा. जामताड़ा शहर के न्यू टाउन स्थित ईदगाह में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई थी. ईदगाह कमेटी के लोगों ने नमाज की पूरी तैयारी कर रखी थी. सुबह 8:00 बजे लोगों ने नमाज अदा की. गरीबों के बीच जकात बांटा गया. पाकडीह व सरखेलडीह, राजबाड़ी, जीतूडंगाल, धांधड़ा, चेंगायडीह, बुधुडीह, पोसोई, नाराडीह, मोहड़ा, शहरपुरा, बेवा धनबाद, मियांडीह, चिरूनबांध श्यामपुर, मेंझिया सहित कई जगहों पर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर लोगों को बधाई दी. ईद को लेकर बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. पुरुष जहां सज धज कर ईदगाह की ओर निकले, वहीं महिलाएं पकवान बनाने की तैयारी में जुट गई. सेवई और लच्छो की मीठी खुशबू हर तरफ से आ रही थी. कई जगहों पर मुस्लिम भाइयों के साथ हिंदू समुदाय के लोग भी ईद की खुशी में शिरकत करते देखे गए. पुलिस की ओर से भी सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया था. असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. न्यू टाउन ईदगाह में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी के साथ मौजूद रहे.

  ईद की नमाज के बाद शुरू हुआ दावतों का सिलसिला

ईद की नमाज के बाद शुरू हुआ दावतों का सिलसिला. हर मजहब के लोगों ने अपने परिचितों के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और तरह-तरह की सेवइयों का लुफ्त उठाया. दोपहर बाद से शुरू हुआ दावतों का दौर जो देर रात तक चलता रहा. यह त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बन गया.

    विधायक इरफान अंसारी ने की अमन चैन की दुआ

विधायक डॉ.इरफान अंसारी ने शनिवार को ईद की नमाज अदा की. क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंच कर सोगों को ईद की बधाई दी. उन्होंने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ की और कहा कि कुछ लोग देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. इसके अलावा जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा, झामुमो के केंद्रीय कमेटी के सदस्य अशोक मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आजसू नेता तरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य कई राजनीतिक नेताओं ने ईद की बधाई दी. यह">https://lagatar.in/jamtara-dozens-of-people-took-membership-of-jmm/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : दर्जनों लोगों ने ग्रहण की झामुमो की सदस्यता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही