Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर करमाटांड़ व जामताड़ा से तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजिकार के नेतृत्व में गुरूवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव व जामताड़ा शहर के एक्सिस बैंक में छापेमारी की गई. इस दौरान विशाल कुमार मंडल, ग्राम कांशीटांड़ और राजकुमार मंडल ग्राम ताराबहाल को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव से गिरफ्तार किया गया. वहीं जामताड़ा एक्सिस बैंक से बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बरदेही गांव के सुबल पंडित को गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद शुक्रवार को मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया. इन सभी साइबर ठग के विरूद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 08-2023 धारा 414, 419, 420,467, 468, 471,120 बी भादवि एवं 66 बीसीडीआईटी एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है. इन सभी के पास से 25 हजार रूपये नगद, एक बाइक, 6 मोबाइल, 37 सिम, 8 एटीएम कार्ड और 1 लैपटॉप बरामद किया है. साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजिकार ने बताया कि सभी गिरफ्तार साइबर ठग बिजली बिल जमा नहीं होने व बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज देकर साइबर ठगी करते थे. साथ ही तथा पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर 10 रूपये जमा करने का झासा देकर साइबर ठगी करने का भी आरोप है. यह">https://lagatar.in/jamtara-suspicion-on-mass-marriage-due-to-lack-of-age-certificate/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : आयु प्रमाण पत्र के अभाव मे सामूहिक विवाह पर संशय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही