Search

 
 
 

जामताड़ा : बिना चालान के सफेद पत्थर लदे तीन ट्रक ज़ब्त

 
Jamtara : जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने 12 अक्टूबर की सुबह सफेद पत्थर लदे तीन ट्रक को पकड़ा है. जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के कोलाडाबर गांव के समीप बिना परिवहन चालान के इन ट्रकों को पकड़ा गया. सभी ट्रक बिहार के शेखपुरा जिला से दुर्गापुर के लिए रवाना हुई थी. डीएमओ दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोलाडाबर गांव के समीप जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क पर जबिश दी गई. तीनों ट्रकों पर लोड खनिज से संबिधित ई-परिवहन चालान की मांग की गई. लेकिन ट्रक चालक कोई चालान नही दिखा सका. इसके बाद तीनों ट्रक को पकड़कर जामताड़ा सदर थाना को सुपूर्द कर दिया गया. ट्रक चालकों ने बताया कि जो कागजात हमलोगों के पास मौजूद था, वह संबंधित पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. कहा कि ट्रक मालिक को सूचना दी गई है. उनके द्वारा सही कागजातों की प्रस्तुति की जाएगी. डीएमओ ने कहा कि सफेद पत्थर का ई-परिवहन चालान मांगा गया है. लेकिन अब तक कागजात की प्रस्तुति नही की गई है. यह">https://lagatar.in/jamtara-three-real-brothers-accused-of-cyber-fraud-arrested/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : साइबर ठगी के आरोपी तीन सगे भाई अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही